फोर व्हीलर ने नीलगाय को मारी टक्कर मौके पर तोड़ा दम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक ने एक नीलगाय को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गयी। पूरा मामला नेशनल हाइवे 86 सागर विदिशा रोड चौकी मंदिर के पास से सामने आया। जानकारी के मुताबिक कार विदिशा तरफ जा रही थी। तभी चौकी मंदिर के पास रोड क्रॉस कर रही नील गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर घायल हो गयी और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद वाहन चालाक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची वन विभाग के अमले ने नील गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मामले में रेंजर जेपी शाक्य का कहना है की वाहन चालक की जानकारी लेकर कार्यवाई की जाएगी