डिटॉल साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल का बच्चा नहाते समय घा-यल, पिता ने ग्वालियर में उपभोक्ता फोरम में की शिकायत
एक 10 साल का बच्चा नहाते समय डेटोल साबुन में से निकले ब्लेड से घायल हो गया। ये चौंकाने वाली घटना एमपी के ग्वालियर सेसामने आई है। नहाते वक्त जब उसे साबुन से चोट लगी तब उसने आईने में देखा तो पाया कि उसके गाल पर गहरा कट लग चुका है और खून बह रहा था। घबराए बच्चे ने तुरंत अपने परिजनों को बुलाया। पिता अंगद सिंह तोमर जब बाथरूम पहुंचे तो उन्होंने साबुन में ब्लेड फंसी हुई देखी। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार ने साबुन बदलवाया और दूसरा साबुन खोला, तो उसमें से भी ब्लेड निकली। अंगद सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर भी कॉल कर शिकायत की और ऑनलाइन पोर्टल पर मामले को दर्ज कराया है।
दरअसल मामला जिले के आनंद नगर क्षेत्र का है जहां खेल कर लौटे बेटे से माँ ने नहाने के लिए कहा और जैसे ही बच्चे ने साबुन चेहरे पर लगाया, उसे तेज चुभन महसूस हुई। साबुन पास ही की किराना स्टोर से लिए गया था और दूसरे साबुन से भी ब्लेड निकलने की बात कही गई है।