बीना के गायत्री शक्ति पीठ पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीना के स्टेशन रोड पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीतू अज्जू राय, प्रदेश सदस्य शशि कैथोरिया सहित अन्य पदाधिकारीयों ने परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया।
जिसमें सभी लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने शाशनकाल में सामाजिक न्याय, धर्म, शिक्षा ओर बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित मथुरा, द्वारका ओर उज्जैन जैसे तीर्थ स्थलों पर उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं।