अनोखा नजारा, बिजली विभाग का नया तरीका, बंदूकधारियों के साथ घर-घर वसूली | sagar tv news |
बिजली विभाग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजली विभाग के अधिकारी अब बिल वसूली के लिए बंदूकधारियों को साथ लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। यह नजारा मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज में देखने को मिला है, जहां बिजली विभाग कंपनी को करीब 7 करोड़ रुपए की बकाया राशि उपभोक्ताओं से वसूलनी है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह विभागीय अभियान चलाया जा रहा है ताकि बकाया राशि वसूली जा सके। सुशील समेले, AE विद्युत मंडल का कहना है कि विभाग द्वारा उन्हें दो गार्ड्स बंदूक के साथ दिए गए हैं जिससे उनकी सुरक्षा भी बनी रहती है और वसूली करने में सहूलियत होती है।
लेकिन विभाग की ये सुरक्षा व्यवस्था अब विवादों में घिर गई है। स्थानीय समाजसेवी अशोक जैन खर्चा का आरोप है कि बंदूक की ताकत दिखाकर वसूली तो हो रही है, लेकिन विभाग के अपने दलाल शहरभर में अवैध वसूली में जुटे हैं जिसके कारण आम नागरिकों का बिल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ बिजली की दरें बढ़ती जा रही हैं,
दूसरी तरफ वसूली के तरीके अब डर के साए में डाले जा रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है — क्या सरकार अब आम नागरिकों से वसूली के लिए बंदूक का सहारा लेगी? बिजली विभाग की ये बंदूक वाली वसूली अपने साथ कई सवाल छोड़ जाती है — क्या डर पैदा कर वसूली करना एक लोकतांत्रिक तरीका है? या फिर ये विभागीय विफलता का एक नया चेहरा है?