तेज हवाओं के साथ 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई, नगर पालिका की तैयारियों की पोल खुली
तेज हवाओं के साथ 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश ने नगर पालिका की मानसून पूर्व तैयारियों की कमियां उजागर कर दीं। एमपी के मंडला में उदय चौक रोड और नर्मदा वार्ड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। नालियों का कचरा सड़कों पर बह निकला, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में करीब 45 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार की तुलना में तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूनतम 26.8 और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आंधी-बारिश का मौसम बना रह सकता है। वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। पहला उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर है। दूसरा पश्चिम राजस्थान के ऊपर है। इन साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक टर्फ का विस्तार पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक है। बारिश के बाद नालियों से बहकर कचरा सड़क पर पहुंचा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की तैयारियों की पोल खुल गई। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाती है।