Sagar - 10 लाख का दहेज लौटाकर 101 रुपए में किया विवाह, इस दूल्हे की चारों तरफ हो रही चर्चा
सागर में एक दूल्हे ने अपनी लग्न में आए 10 लाख रुपए की नगद राशि कन्या पक्ष के लिए वापस लौटाकर एक शानदार में साल पेश की है पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट नीलेश सिंह लोधी ने दहेज प्रथा के खिलाफ ये ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने नकद राशि और सामग्री लौटाकर केवल 101 रुपए की दक्षिणा में सादगी से विवाह सम्पन्न किया।
नीलेश सिंह लोधी मूलतः परसोरिया के निवासी हैं। उनके पिता का नाम गौरीशंकर लोधी है। उनका विवाह सुल्तानगंज निवासी पूजा पिता भगवत सिंह से तय हुआ। लग्नोत्सव के दौरान कन्या पक्ष ने परंपरानुसार नकद राशि और सामग्री भेंट की। नीलेश ने विनम्रता से सब लौटा दिया। केवल 101 रुपए स्वीकार कर विवाह को सामाजिक संदेश का माध्यम बना दिया। जब ब्राह्मण ने वर पक्ष के पिता गौरीशंकर सिंह से सहमति मांगी तो उन्होंने खुशी से कहा कि यह निर्णय उनके पुत्र का है और उसे मेरा पूरा समर्थन है।