डीजे वाहन और बग्गी आई आमने-सामने और फिर तीन लोग पहुंच गए अस्पताल
एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र के बड़ामलहरा घुवारा मार्ग पर फुटवारी ग्राम के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब साढ़े 9 बजे बड़ामलहरा की ओर से आ रहा डीजे वाहन और भगवां की ओर से जा रही बग्गी वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायलों को बड़ामलहरा सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना में घायल गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बग्गी संचालक रजपाल यादव निवासी बंदेलखेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। जिनमें तीन नाबालिक हैं और दो बालिग हैं। घटना में बग्गी का घोड़ा भी घायल हुआ है। डीजे वाहन भगवा निवासी पप्पू राय का बताया जा रहा है। घटना में क्षतिग्रस्त डीजे वाहन को पुलिस सुरक्षा में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। छतरपुर में डीजे वाहन और बग्गी की भिड़ंत में तीन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।