सागर-बीना में बोलेरो और बाइक आई आमने-सामने और फिर तीन लोग पहुंच गए अस्पताल | sagar tv news |
सागर जिले के बीना के सेमरागनपत राव और मगरधा गांव के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मगरधा से सेमरागनपत राव की ओर आ रहे बोलेरो चालक अवतार उर्फ अवतार अहिरवार निवासी ग्राम महेरा ने सामने से आ रहे बाइक सवार शम्भू रजक ग्राम बमोरी खाडेरा को अपनी तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो चालक ने बाइक चालक को 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद बोलेरो सड़क किनारे जाकर पलट गया।
घटना में बोलेरो चालक को कोई चोट नहीं आई, जबकि बाइक चालक शम्भू और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। दोनों को बीना से सागर रेफर कर दिया गया है, जहां छोटे बालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बीना में बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक की लापरवाही और शराब के नशे में वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।