MP :कांग्रेस का पोस्टर वार: "लापता मंत्री विजय शाह – ढूंढो और इनाम पाओ!"
मध्य प्रदेश मंत्री विजय शाह पर दिए कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान सियासत पारा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस ने इंदौर शहर में जगह-जगह लापता मंत्री के पोस्टर चिपका दिए है । पोस्टरों में विजय शाह की तस्वीर के साथ लिखा गया है यह मंत्री लापता है, जो भी इन्हें ढूंढकर लाएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री न तो माफी मांग रहे हैं और न ही जनता के सामने आकर जवाब दे रहे हैं।
दरसअल मंत्री डॉ. विजय शाह पब्लिक और प्रोग्रामों से दूर हैं। 20 मई को इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में भी वे मौजूद नहीं थे। वही दो बार पहले भी माफ़ी मांग चुके विजय शाह ने 23 मई को वीडियो जारी कर तीसरी बार माफी मांगी है।
एक तरफ कांग्रेस ने शाह को गुमशुदा बताते हुए शहर में पोस्टर लगाए। मंत्री को ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) शुक्रवार को इंदौर के मानपुर पहुंची। एसआईटी ने मानपुर थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। साथ ही थाने में रखे मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, शिकायतें और घटनास्थल के वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लिए।