Sagar- पुलिसवाला आरोपी है इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई, पीड़ित परिवार ने sp से लगाई गुहार
सागर शहर के अहमदनगर में आरक्षक के द्वारा 20 दिन पहले हुई मारपीट के मामले में आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष के तो बयान भी नहीं लिए गए है आरोप है कि मारपीट करने वाले में एक पुलिस आरक्षक शामिल है जिसके चलते गोपालगंज पुलिस कारवाई में पक्षपात कर रही है उधर अब इन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है, इसी के चलते पीड़ित मिश्रा परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर एसपी को आवेदन दिया और अपनी परेशानी उन्हें बताई हैं,
भावना मिश्रा ने बताया 30 अप्रैल की रात दीपेंद्र सिंह राजपूत,केतन सिंह राजपूत और सरिता सिंह राजपूत मोहल्ले में आवारा कुत्तों और उनके पिल्लो को मार रहे थे जिसे देखकर मेरी बहन नंदिनी ने मना किया तो यह हमारे घर के बाहर आकर गालियां देने लगे मेरे घर के अंदर घुसकर मेरे पिता लखन लखन लाल मिश्रा, मेरी बहन और मेरे साथ लोहे की राड डंडों से जमकर मारपीट की। गोपालगंज थाने रिपोर्ट लिखाने गए तो मेरे बताए गए अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी,
और जो रिपोर्ट लिखी उसमें साधारण धाराएं लगाई जबकि चोटे गंभीर आई है , घटना दिनांक के बाद से ही आज तक पुलिस ने ना हम लोगों के बयान लिए ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया क्योंकि आरोपी पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर बेगमगंज में पदस्थ है। भावना ने आरोप लगाए हैँ कि आरोपी और उसके परिजन हम लोगों पर रिपोर्ट वापस करने का दबाव बना रहे हैं आवेदन के माध्यम से भावना ने आरोपियों कार्रवाई करने की मांग की है।