Sagar - ऑटो चालकों की इस दिन से हड़ताल, मोतीनगर कोतवाली वनवे में प्रवेश देने की मांग
सागर के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मोती नगर से कोतवाली तक वन वे लागू कर दिया गया है इसको लेकर स्थानीय लोगों ने अदालत में जनहित याचिका लगाई थी जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर यातायात प्लान तैयार कर लागू किया गया है, यह प्लान लागू होने से ऑटो और फोर व्हीलर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है जिसके चलते ऑटो यूनियन में आपत्ती लिया उनका कहना है कि ऐसी में जो मरीज को ले जाते हैं बुजुर्गों को ले जाते हैं उनको परेशानी होगी वहीं ऑटो चालको की रोजी-रोटी पर भी फर्क पड़ेगा,
इसको लेकर ऑटो चालको ने शहर में रैली निकाली और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रशासन को ज्ञापन सोपा है और कहां है कि इस सिस्टम में ऑटो वाली रिक्शा को मुक्त किया जाए वहीं इसके बाद जल्द ही शहर के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, और इसके बाद अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे