Sagar- सुरखी में 23 मई को शौर्य तिरंगा यात्रा, हीरा सिंह राजपूत तैयारी में जुटे | sagar tv news |
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान मैं आतंकी ठिकानों पर हमला कर आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। भारतीय सेना के सम्मान में जैसीनगर में 23 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 से शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,जिसकी तैयारी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और तैयारियो के संबंध में रूपरेखा तय की।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में जैसीनगर में 23 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें, क्षेत्र के सभी विद्यालय कॉलेज, जैसीनगर से आसपास ग्रामीण अंचलों के बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा जन बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में इकट्ठा होगे और यहां से शौर्य तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी,जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापिस बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में जाकर समापन होगा।
उन्होंने बताया कि पहलगाम में जो हमारी बहनों का सिंदूर पाकिस्तान के आतंकवादियों ने उजाडा है, उसका ऐसा बदला हमारे सैनिकों ने लिया कि वह चार शतको तक सोचेंगे यहै चार दिनों में क्या हो गया,1 दिन में आतंकवादियो के अड्डे उड़ा दिए इसके बाद पाकिस्तान घुटनो पर आ गया.