MP ईशागढ: जब खुद झाड़ू लेकर सफाई में जुटे सिंधिया ; पोस्ट ऑफिस की अचानक जांच करने पहुंचे थे
MP के ईसागढ़ के पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी तब चौक गए जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरद सिंधिया ने पोस्ट ऑफिस में जमी धुल की झाड़ू मांगकर खुद ही साफ करने लगे। उन्होंने वहा और भी व्यवस्थाएं देखी और सही की।
दरअसल बात है सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन दिवसीय शिवपुरी अशोकनगर दौरे की जब वे ईसागढ़ के पोस्ट ऑफिस में अचानक जांच करने पहुंचे तब उन्होंने वहां बिखरी फाइलें, धूल जमी मेजें और अव्यवस्था देखी। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा, क्या यहां रोज सफाई होती है? जब उन्हें सही उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने झाड़ू मंगवाकर खुद साफ-सफाई शुरू कर दी। उन्होंने टेबल-कुर्सियाँ भी खुद ठीक से जमाईं और वहां रखे सामान को व्यवस्थित किया।
सिंधिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई को प्राथमिकता दी जाए, और अगली बार भी अगर गंदगी मिली, तो वे फिर से खुद सफाई करेंगे। उनका यह सादा लेकिन सशक्त संदेश साफ था नेतृत्व सिर्फ निर्देश देने में नहीं, उदाहरण पेश करने में है।
यह नजारा देख वहां मौजूद लोग और अधिकारी दंग रह गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग पोस्ट ऑफिस के बाहर इकट्ठा होने लगे। स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही बदलाव लाते हैं।