Sagar -हाइवा ने कार को उड़ाया पिता पुत्री के साथ अनहोनी, पत्नी गंभीर
बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे रेत से भरे हाइवा ने कार को मारी टक्कर,पिता-बेटी को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही जान चली गई। दरअसल सागर जिले के बीना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और हाइवा की टक्कर में पिता-बेटी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। हादसा सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ, जब उज्जैन से ललितपुर के पास जीरोन जा रही कार MP-13-CD-2722 बीना के किर्रोद गांव के पास बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे रेत से भरे हाइवा MP-40-ZF-8298 से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरा हाइवा सड़क से 15 फिट नीचे खेत में पलट गया।
हादसे में कार चालक पवन तिवारी और उनकी 3 वर्षीय बेटी चुन्नू की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में पवन की पत्नी रिंकू तिवारी, रिश्तेदार शुभम समाधिया और रोहित पुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। राहत कार्य में मदद के लिए वहां से गुजर रहे एक बुलेरो कैंपर चालक ने घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीओपी नितेश पटैल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आगासौद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना रियल्टी के चल रहा था और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बीना में कार-हाइवा की टक्कर में पिता-बेटी की जान जान गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है और हमें सावधानी और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की आवश्यकता को समझाया है।