अज्ञात कॉलर ने फोन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से ठगी के इरादे से मांगी जानकारी

 

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा से महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं और शासन की योजना के हितग्राहियों को अज्ञात शख्स द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी लेने का मामला सामने आया है। कॉलर ने फोन पर विभाग का बताकर इस तरह की जानकारी चाही तो ये सभी हैरान हो गयीं। ऐसा आरोप है की कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों से उनके दस्तावेज की मांग की गयी। हालाँकि कुछ लोग शिकार होने से बच गए। इससे घबरायीं महिलाओं ने परियोजना अधिकारी शीतल पटैरिया को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात कॉलर के दो नंबरों समेत लिखित शिकायत गढ़ाकोटा थाने में की है। इन सभी का कहना है। की उन लोगों से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों की जानकारी जैसे हितग्राही का मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर खाता क्रमांक जैसी जानकारी मांगी जा रही है। ऐसा न करने पर अभद्रता भी की गयी। बताया गया की कुछ लोगों के खाते से पैसे भी निकल गए हैं। मामले में गढ़ाकोटा थाने के मुंशी रघुराज सिंह ठाकुर का कहना है। की आवेदन दिया है। जिस पर कार्यवाई की जा रही है।


By - Ravi Soni (Garhakota Sagar MP)
22-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.