निर्माण कार्य में मजदूर के साथ हो गई बड़ी अनहोनी और फिर

 

एमपी सागर संभाग के पन्ना जिला अस्पताल में आज उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक 45 वर्षीय मजदूर की हादसे में दर्दनाक जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, वहीं जानकारी लगने के बाद कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत करवाया।

 

 

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर सुरेश यादव उम्र 45 वर्ष निवासी शहीदन के पास जो धरम सागर तालाब में चल रहे सौन्दरयीकरण के काम में मजदूरी का काम कर रहा था। वह मिक्चर मशीन ले जा रहा था, इसी दौरान मिक्चर मशीन बेकाबू हो गई और मजदूर मिक्चर मशीन के नीचे दब गया। किसी तरह आस-पास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

 

घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और ठेकेदार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, जिसे पुलिस ने किसी तरह शांत करवाया। कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिक्चर मशीन में दबने की वजह से मौत होने प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जाएगी और जांच उपरांत जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


By - sagar tv news
19-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.