Sagar - राजघाट बांध में एक माह का पानी, 15 जून के बाद करनी पड़ेगी लिफ्टिंग | sagar tv news |

 

गर्मी बढ़ने के साथ सागर शहर की प्यास बुझाने वाले राजघाट बांध का जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि शहर व मकरोनिया क्षेत्र के 82692 उपभोक्ताओं को जलसंकट से जूझना पड़ सकता है। नगर निगम के अनुसार बांध का जलस्तर 509 मीटर के नीचे पहुंच गया है, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि केवल एक माह का पानी शेष बचा है और 15 जून के आसपास नगर निगम को बांध से पानी लिफ्टिंग कर इंटकवेल तक पहुंचाना होगा।

 

 

मानसून यदि समय पर नहीं आया तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यही कारण है कि शहर के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से एक की जगह दो दिन के अंतराल से जलापूर्ति की जा रही है। वहीं लीकेज सुधारने और बिजली सप्लाई बंद होने का हवाला देकर भी रुटीन जलापूर्ति नहीं की जा रही है।

 

 

शहर के साथ मकरोनिया क्षेत्र में 24 घंटे सात दिन जलापूर्ति का वादा किया गया था। इसी के चलते टाटा प्रोजेक्ट के तहत 391.34 करोड़ रुपए खर्च करके 497 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइनें बिछाई गईं। प्रेशर कम न हो इसलिए नए ओवरहेड टैंक तैयार किए गए, लेकिन जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के यह वादे खोखला साबित हो रहे हैं।

 

 


नगर निगम जलप्रदाय के प्रभारी रामाधार तिवारी का कहना है
पहले लीकेज सुधारने और उसके बाद बांध की बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण शहर में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। अभी जलस्तर 509 मीटर के आसपास है। 15 जून के आसपास लिफ्टिंग की जरूरत पड़ सकती है।

 

 


By - sagar tv news
19-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.