सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर ज़मीन कहासुनी, विरोध करने वाले परिवार पर दर्ज

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के दौरान जमीन विवाद सामने आया है। उक्त भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे एक परिवार ने निर्माण का विरोध किया। विरोध के चलते पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में परिवार पर मामला दर्ज कर लिया।

 

 

 

मामला दर्ज होते ही परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई को बताया गलत। उनका आरोप है कि यह ज़मीन उनकी है, जिस पर पंचायत द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर बिना ज़मीन की नापजोख किए जबरन कब्जा कराने का भी आरोप लगाया।

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने दिया आश्वासन:
परिजनों को समझाइश दी गई है, नियमानुसार कार्यवाही होगी। मामले की जांच की जाएगी।

 

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विरोध जताने पहुंचे परिजनों को देहात थाना पुलिस मौके से ही पकड़कर थाने ले गई। इससे विवाद और गहराता नजर आया।
यह मामला प्रशासन, पंचायत और ग्रामीणों के बीच पारदर्शिता की कमी की ओर इशारा करता है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।


By - sagar tv news
17-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.