एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के नौगांव से मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही की मांग हो रही है। यह मांग कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा बलि मुहम्मद कुरैशी ने उठाई है। पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर भले ही मंत्री पर एफआईआर दर्ज कर ली हो, लेकिन मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद छतरपुर के नौगांव में रहने वाले देश की जांबाज वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजनों ने मंत्री पर कार्यवाही की मांग की है। कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा बलि मुहम्मद कुरेशी ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने उनकी भतीजी के लिए गलत बोला है। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। जिसका हमें दुख है। उन्हें ईश्वर माफ करे... गलती सबसे होती है, इसलिए उन्हें उनकी पार्टी के बड़े लोग यानी पीएम मोदी ही माफ कर सकते हैं। मंत्री के इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी के बड़े लोग ही जाने जो मंत्री विजय शाह के ऊपर बैठे हुए हैं, वही लोग कार्यवाही करें।
भाजपा का संगठन इस मुद्दे को लेकर लगातार डेमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। जिसको लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम भी नौगांव में कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा जो कि बीएसएफ से रिटायर्ड हैं, उनके घर जाकर मुलाकात कर बेटी को देश का गौरव बताया। मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग हो रही है। कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजनों ने भी मंत्री पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद से ही उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग हो रही है। कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजनों ने भी मंत्री पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह है कि भाजपा का संगठन इस मुद्दे को लेकर क्या कदम उठाता है।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.