बस में करोड़ों रुपये का सोना और अन्य सामान छूटा , लोगों ने पुलिस का किया सम्मान, एसपी का माना आभार
एमपी के गुना जिले के मक्सी में शनिवार रात को एक बड़ी घटना हुई, जब कमला बस बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में करोड़ों रुपये का सोना और अन्य सामान था। मक्सी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सामान को सुरक्षित रखा और जिन लोगों का सामान था, उन्हें कुशलतापूर्वक वापस किया।
इस दौरान सामान लेने पहुंचे सोने के मालिकों और सामान के मालिकों ने मक्सी थाने के टीआई भीम सिंह पटेल और उनके स्टाफ का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार शाजापुर जिले में ऐसा अनुभव हुआ है कि बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद पूरा सामान सुरक्षित वापस मिला है।
सोने के मालिकों और सामान के मालिकों ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत और टीआई भीम सिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मक्सी पुलिस ने उनके साथ बेहतर व्यवहार किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी घटनाओं में सामान वापस नहीं मिलता है, लेकिन मक्सी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मक्सी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पुलिस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है