Sagar- 100 यात्री बसों की चैंकिंग से खलबली, 31 मई तक विशेष अभियान
सागर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ और यातयात पुलिस ने गुरुवार को यात्री और स्कूल बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट्स में अब तक 100 से अधिक वाहनों की बारीकी से जांच की गई। अभियान का मकसद नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बच्चों व यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, यह सुनिश्चित करना था।
बता दे कि सिविल लाइन चौराहे पर यात्री बसों को चेक किया, जिसमें सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र ,फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, सुरक्षा ग्रिल, आपातकालीन खिड़की दरवाजा चेक किए गए, विशेष अभियान में 100 से अधिक बसें चेक की गई। जिनमें से 34 बसों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना 57500 रुपए वसूल किया गया।
इसके अतिरिक्त यात्री बस क्रमांक एमपी 09 FA 6219 का चालक सफीक पिता सलमान पता गोपालगंज सागर शराब के नशे में यात्री बस चलाते हुए पाए जाने पर उपरोक्त बस को जप्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा किया गया, जिसका मामला तैयार कर न्यायालय में जुर्माना के लिए पेश किया जावेगा। यह कार्रवाई आरटीओ मनोज तेनगुरिया उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चौहान ,निरीक्षक यातायात मोहन सिंह और यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।