Sagar - विवाह सम्मेलन में पत्नी संग खूब नाचे मंत्री गोविंद सिंह , 600 दूल्हा दुल्हनों की ही शादी
सागर के जैसीनगर में बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 600 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पत्नी सविता सिंह के साथ शामिल हुए। उन्होंने मंच से वैवाहिक जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें विवाह की शुभकामनाएं दी।
इसी दौरान बारात में मंत्री राजपूत पत्नी सविता सिंह राजपूत के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बुंदेली गीत गाकर नृत्य किया। कार्यक्रम में सविता सिंह राजपूत ने बुंदेली बन्ना मांगलिक गीत गाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने एक बेटी का कन्यादान अगर कोई कर दे तो उसे यज्ञ का पुण्य मिलता है। जैसीनगर में आयोजित कन्यादान योजना में 600 से अधिक बेटियां हैं, जिनका कन्यादान हम ले रहे हैं जो कि महायज्ञ के समान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिता की चिंताएं दूर हुई है।
कन्यादान योजना और शादी समारोह एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां बोझ समझी जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार अब बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक पूरा खर्च वहन करती हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास से हमारी बेटियां वरदान बन गई हैं।