पिता ने अपनी बेटियों को बाजार में समोसा खिलाया और चारों के साथ हो बड़ी अनहोनी

 

सागर संभाग के दमोह जिले में एक पिता ने अपनी 3 बेटियों को कालकूट खिलाकर खुद भी खा लिया, जिससे चारों लोगों की जान चली गई। यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब पिता विनोद अपनी बेटियों को बाजार में समोसा खिलाने के बहाने लेकर गया था। पिता विनोद ने अपनी बेटियों को कालकूट खिलाकर खुद भी खा लिया, जिससे सभी की जान चली गई।

 

 

घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिजनों का कहना है कि विनोद शराब पीने के बाद अक्सर झगड़ा करता था। बच्चियों की मां जूली ने बताया कि उनके पति विनोद ने शराब पीने के बाद बारात में जाने से रोका था, जिसके बाद उन्होंने दो-तीन दिन और शराब पी। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मंगलवार सुबह विनोद अपनी बेटियों को बाजार में समोसा खिलाने के बहाने लेकर गया था।

 

 

 

कुछ देर बाद पड़ोसी बाइक लेकर आ गया और बताया कि विनोद और बच्चे तालाब पर बैठे हैं। जब परिजनों ने देखा तो सभी तड़प रहे थे। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान लिए जाएंगे, ताकि इस पूरे घटनाक्रम का सही कारण पता चल सके।


By - sagar tv news
13-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.