MP : कर्नल सोफिया पर दिया मंत्री विजय शाह का बयान, चर्चाओं में
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह ने इस बार फिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इंदौर के महू में एक कार्यक्रम में उन्होंने कर्नल सोफिया का हवाला देकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।
बता दे की भारतीय सेना की कर्नल सोफिया ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफ में भारत के पाकिस्तान पर किए मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी दी थी। दोनों ऑफिसर्स ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बताई। कर्नल सोफिया आर्मी कम्युनिकेशन एक्सपर्ट हैं