MP: BSF में भर्ती नहीं हुआ तो रुतबा झाड़ने बना फर्जी जवान, पुलिस की हत्थे चढ़ा

 

एमपी में युवक बीएसएफ में भर्ती नहीं हो पाया तो लोगों पर रुतबा झाड़ने के लिए फर्जी बीएसएफ का जवान बनाकर घूमने लगा इतना ही नहीं बीएसएफ में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी भी करने लगा लेकिन उसकी ये हरकत ज्यादा नहीं नहीं चल पायी और आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरसअल ग्वालियर जिले में पुलिस ने बीएसएफ की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बीएसएफ का आरक्षक बताकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के खिदरपुर का रहने वाला है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। चेकिंग अभियान के तहत देर रात बिलौआ थाना क्षेत्र के मकोड़ा इलाके में एक युवक बीएसएफ की वर्दी में संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया। पूछताछ में जब वह कोई वैध पहचान नहीं दिखा पाया तो पुलिस को शक हुआ और गहन पूछताछ के बाद पता चला कि वह बीएसएफ का जवान नहीं, बल्कि फर्जी है।

 

 

 

राहुल सिंह छह महीने पहले ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आया था, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने अपने गांव वालों को झूठ बोल दिया कि वह बीएसएफ में भर्ती हो गया है और उसकी पोस्टिंग टेकनपुर में हुई है। तभी से वह टेकनपुर में किराए पर रह रहा था और वर्दी, बेल्ट, कैप आदि पहनकर खुद को बीएसएफ का आरक्षक बताता रहा।

 

 

 

पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो उसमें बीएसएफ से संबंधित कई सामान बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बीएसएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है कि उसने कितने लोगों से धोखाधड़ी की, वह वर्दी कैसे हासिल करता था और उसके पीछे क्या मंशा थी।


By - sagar tv news
12-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.