Sagar- कोबरा सांप को पकड़ रहे स्नैक कैचर को मारी फुफकार, फिर ऐसे किया काबू | sagar tv news |

 

सागर की सिद्धि विनायक कॉलोनी में रविवार रात कोबरा घुस गया। कोबरा कॉलोनी में घूम रहा था। रहवासियों ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हुई। कॉलोनी में सांप की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना। रहवासी कपिल साहू ने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कॉलोनी में सांप की सर्चिग शुरू की गई।

 

 

करीब 1 घंटे तक सांप को तलाशा। लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद घरों के बाहर की नालियों में सांप को तलाशा गया। इस दौरान नाली में पत्थर के पास छिपकर बैठा नजर आया। जिसे स्नेक कैचर ने काफी मशक्कत कर पकड़ लिया। जैसे ही सांप को पकड़ा तो उसने गुस्से में स्नेक कैचर को फुफकार मारी।

 

 

स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि सिद्धि विनायक कॉलोनी में सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया है।

रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है जो करीब 5 फीट लंबा है। यह सांप बेहद जहरीला होता है। गर्मी के कारण सांप बिलों से निकलकर ठंडक स्थानों पर पहुंचा होगा। लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। रात में आवाजाही करते समय उजाला साथ रखना चाहिए।

 

 

 


By - sagar tv news
12-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.