MP: Sagar बीना स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, RPF-GRP ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च"
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र बीना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। आरपीएफ थाना प्रभारी कमलसिंह मीणा और जीआरपी थाना प्रभारी वीरेन्द्र बहादुर सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से अपने स्टाफ के साथ स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। यह मार्च थाने से शुरू होकर सभी प्लेटफार्म, सर्कुलर एरिया और रेलवे कॉलोनी से होकर गुजरा।
मार्च के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगातार गश्त और निगरानी जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।
रेलवे पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि यह जांच रूटीन सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।