MP उज्जैन VIDEO- टोल प्लाजा पर महिला-बच्चों की मौजूदगी में हुआ झगड़ा | sagar tv news |
एमपी में उज्जैन-बदनावर मार्ग पर नवनिर्मित फोरलेन के टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना खरसोद खुर्द के पास स्थित टोल प्लाजा की बताई जा रही है, जहां महिला और बच्चों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि झगड़े के दौरान एक वाहन का कांच भी तोड़ दिया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना कब हुई और विवाद की असल वजह क्या थी।
बदनावर थाना क्षेत्र के एसडीओपी एमएस परमार ने जानकारी दी कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह विवाद आपसी लेन-देन का मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कई टोल प्लाजा पर टोल राशि को लेकर अक्सर इस तरह के विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।