MP SAGAR देवरी में मिली आदिवासी युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी | sagar tv news |
एमपी के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मीट मार्केट के पास एक अज्ञात युवक की अर्धनग्न हालत में लाश पड़ी मिली। राहगीरों ने जैसे ही यह दिल दहला देने वाला दृश्य देखा, फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को देखा तो सर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय कनछेदी आदिवासी के रूप में हुई है। हत्या के तरीके और हालत को देखकर पुलिस भी हैरान है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में डर साफ नजर आ रहा है। देवरी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। यह हत्या रंजिश का नतीजा है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा – पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।