MP सागर : बारातियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्ज लोग घा-यल, अस्पताल रेफर
एमपी के सागर में एक बारातियों से भरी बस पलटी गयी। ये हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। इस सड़क दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्ज लोग घायल हुए जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सागर के नरयावली थाना अंतर्गत में शनिवार सुबह बारातियों से भरी बस जेरई -सीहोरा रोड के बसिया भांसा - लौटनी गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
बस पलटने के बाद बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई, वहीं मौके से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को ही वही बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हुए हैं, जिन्हे एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कुछ घायलों को सिहोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले जाया गया है।