MP: बदमाश की गोली से घायल हुए हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
एमपी के सतना में बदमाश द्वारा गोली मारकर घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल में बताया गया कि उनकी कॉलर बोन में इन्फेक्शन बढ़ गया था। प्रिंस को गोली मारने वाले आरोपी अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श शर्मा को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब उसके खिलाफ हत्या का मामला चलेगा।
पूरा मामला 28-29 अप्रैल की रात का है, जब हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग सतना के जैतवारा थाना परिसर में बने बैरक में ड्यूटी से लौटकर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे किसी ने बाहर से आवाज दी। प्रिंस बाहर आकर देखे तो आदर्श शर्मा नकाब पहनकर थाने के बाहर खड़ा था। आरोपी ने प्रिंस को देख गोली चला दी, जो उनके कंधे के पास लगी। गोली मारने के बाद आदर्श मौके से फरार हो गया। उन्हें तुरंत संजय गांधी अस्पताल और फिर रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। 7 मई को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।
दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, जानकरी लगी कि सीटी स्कैन में गोली शरीर के अंदर नहीं थी आरपार हो गयी थी हालांकि, गोली लगने से इन्फेक्शन बढ़ने के कारण उनकी हालत और गंभीर हो गई।
पुलिस की जांच में पता चला कि आदर्श शर्मा प्रिंस पर हमला करने से पहले बाइक चोरी के मामले में थाने में पूछताछ के लिए बुलाए जाने से नाराज था। आरोपी के परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था, और उसके डर से उसके परिजन घर में ताला लगाने लगे थे।
आखिरकार, पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान आरोपी आदर्श शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे टिकुरी-अकौना मार्ग पर हुई। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मारकर गिरफ्तार किया।