Sagar : बीना में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का बयान-एयर स्ट्राइक से दुनिया को दिखाई भारत की ताकत
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारत की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई कार्यवाही पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने एयर स्ट्राइक कर दुनिया को बता दिया है कि अब देश किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। यह नया भारत है – सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर।
डिप्टी सीएम सागर जिले के बीना आये थे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बीना के हड़कल खाती गांव में जल संरक्षण के लिए तालाब निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सालो से जल को संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्कूल और अस्पतालों को मंदिर की तरह पवित्र और स्वच्छ रखा जाए। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजेन्द्र शुक्ल ने ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप भी साझा किया और शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।