एक साथ जलीं 5 चिताएं, जब लपटें उठीं, तो हर आंख नम थी और हर दिल गमगीन | sagar tv news |

 

एमपी के गुना जिले के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव को गमगीन कर दिया। एक साथ 5 अर्थियां निकलने से पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया। 7 लोग कार से शादी की खुशियों में शरीक होने निकले थे, लेकिन यह उनका आखिरी सफर बनकर रह गया। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 का इलाज अभी भी जारी है। मृतक युवक बेहद मिलनसार, मेहनती और अपने घरों के दीपक थे। इस हादसे ने सिर्फ 5 परिवारों को ही नहीं, पूरे गांव को अंधकार में धकेल दिया है।

 

 

रिजोदा गांव में एक साथ 5 चिताएं जलीं। जब लपटें उठीं, तो हर आंख नम थी और हर दिल गमगीन। पूरे गांव में जैसे समय थम गया हो। लोगों की आंखों में पीड़ा थी, सवाल था – ऐ प्रभु, ऐसा किसी और के साथ मत करना। शोकाकुल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक मां अपने बेटे की तस्वीर सीने से लगाए बार-बार यही कह रही थी – अभी तो जिंदगी शुरू हुई थी, ये अंत कैसे हो गया?

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवकों के परिवारों पर टूटे दुख के पहाड़ को शायद ही कोई समझ सके, महसूस कर सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि सड़क पर हमेशा सावधानी बरतें और रात्रि के समय सफर करने से बचें।

 

 


By - sagar tv news
04-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.