Sagar-शादी समारोह में आए युवक के साथ अनहोनी,अस्पताल में कराया भर्ती | sagar tv news |
सागर जिले के खुरई सुमरेरी रेलवे स्टेशन पर शादी समारोह में शामिल होने आया एक व्यक्ति अचानक से ट्रेन से टकरा गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय खेतसिंह कुशवाहा निवासी सोरई, जिला ललितपुर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सुमरेरी आया हुआ था। शौच के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास गया हुआ था।। शौच के बाद वह लौटकर शादी वाले घर जा रहा था कि स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। वह मालगाड़ी के इंजन के आगे से पटरी पार करके जा रहा था कि तभी अचानक से उसी समय कामायनी एक्सप्रेस निकल रही थी कि वह ट्रेन से टकरा गया। घटना के समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
घटना की जानकारी लगते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट मनोज राय, ईएमटी उमेश अहिरवार मौके पर पहुंचे। घायल को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि आज लड़के की बारात तालवेट जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश जाना है। बारात जाने के दिन ही यह बड़ी घटना हो गई।