Sagar- ग्यारह नदियों के पवित्र जल से हुआ भगवान परशुराम का महाभिषेक, जानापाव से लाइ रज का चंदन लगाया
सागर में परशुराम प्राकट्योत्सव पर बुधवार को मंदिरों में अभिषेक पूजन और हवन किया गया, शहर में प्रमुख आयोजन संत श्री मोनी महाराज के सानिध्य में तिली रोड बैंक कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ, जिसमें भगवान परशुराम जी का ग्यारह तीर्थ स्थलों के जल से महाभिषेक और षोडश उपचार पूजन और हवन संपन्न हुआ, माथे पर परशुराम जन्मस्थली जानापाव से लाई गई रज को चंदन में मिलाकर सभी को तिलक लगाया गया।
पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि हमारे संघ के संभागीय अध्यक्ष पं.राजेंद्र प्रसाद पांडेय सानौधा तीर्थ क्षेत्रों से ग्यारह पवित्र नदियों का जल एकत्रित करके लाए थे पंचामृत अभिषेक के बाद उस पवित्र जल से भगवान परशुराम जी का महाभिषेक किया गया साथ ही पं.अमित कटारे और पं.जयकुमार गोलू तिवारी द्वारा परशुराम जन्म स्थली से रज लाई गई थी जिसका सभी विप्रजन को त्रिपुंड तिलक लगाया गया।
धर्माधिकारी पं.बृजेश जी महाराज ने बताया कि प्रातः 10बजे से महाभिषेक प्रारंभ हुआ जो 12 बजे तक चला इसके बाद हवन पूर्णाहुति की गई। महामंत्री रामचरण शास्त्री ने बताया कि पूजन अभिषेक में आचार्य के रूप में पं. पंकजप्रसाद तिवारी एवं पं.कुंजबिहारी शुक्ला ने पूजन अभिषेक संपन्न कराया,कार्यक्रम में यजमान शिवसेना उपराज्य प्रमुख पं.पप्पू तिवारी, एन पी शर्मा,रामचंद्र शर्मा,अनिल दुबे आदि रहे,