Sagar - सागर में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, बनेगा प्रदेश का सबसे भव्य सामुदायिक भवन

 

सागर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को सागर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी बाल रूप में पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी रहेगी।

 

इस मौके पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई। समाज द्वारा सागर में प्रदेश का सबसे भव्य ब्राह्मण सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके लिए पौने दो करोड़ रुपये की राशि घोषित की गई है। यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों और समुदाय के विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी होगा।

 

शहरवासी इस भव्य आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शोभायात्रा के मार्ग को सजाया जा रहा है और आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन सागर के धार्मिक इतिहास में एक नई मिसाल कायम करेगा।


By - sagar tv news
29-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.