Sagar - विधायक निर्मला सप्रे फिर सुर्खियों में, अब भाजपा की नई सूची ने मचाई खलबली | sagar tv news |

 

सागर में भाजपा नगर और ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी सोमवार को जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अनुशंसा पर गठित की गई। नगर कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य विधायक निर्मला सप्रे को बनाया गया था, लेकिन यह सूची वायरल होते ही नाम हटाकर दूसरी सूची जारी की गई।

 

 

गौरतलब है कि निर्मला सप्रे ने कांग्रेस से चुनाव जीता था और मई 24 में उन्होंने भाजपा दामन थामा था, लेकिन उन्होंने अभी तक भाजपा की सदस्यता नहीं ली है, लेकिन सोमवार को जारी हुई नगर कार्यकारिणी की सूची में उन्हें स्थायी आमंत्रित सदस्य बना दिया गया, जिससे राजनीति गरमा गई है। कुछ देर में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने यह सूची साशेल मीडिया पर वायरल कर दी और बताया जा रहा है कि विधायक के भाजपा में शामिल होने का सबूत हैं, इसलिए उपचुनाव होना चाहिए। सोशल मीडिया पर यह सूची वायरल होते ही भाजपा ने नई सूची जारी कर दी, जिसमें विधायक का नाम हटा दिया गया है।

 

 

भाजपा की सदस्यता न लेने पर कांग्रेस अभी यह सिद्ध नहीं कर पा रही है कि विधायक सप्रे भाजपा में शामिल हुईं हैं। यह मामला हाइकोर्ट इंदौर में चल रहा है।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी का कहना है कि
कंप्यूटर ऑपरेटर ने गलती से विधायक का नाम सूची में जोड़ दिया था, लेकिन जानकारी लगते ही नाम हटाकर नई सूची जारी की गई है। वह कार्यकारिणी में शामिल नहीं हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
29-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.