कौन हैं चाहत पांडे जिनके घर पुलिस ने की कुर्की, चुनाव लड़ीं: बिग बॉस में भी दिख चुकीं sagar tv news
दमोह की चाहत पांडे ने छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमाया है, लेकिन अब टीवी स्टार चाहत पांडे अपनी माँ के कारनामे की वजह से मीडिया की सुर्खिया बनी हुई है, उनके दमोह स्थित आवास पर कुर्की टीम ने पहुंच कर के एक फाइनेंस के मामले में कार्रवाई की है। दरअसल पूर्व में उनकी मां भावना पांडे के द्वारा एक चार पहिया वाहन खरीदने के लिए 2.40 लोन लिया गया था।
लेकिन फाइनेंस कंपनी को उन्होंने पैसा नहीं चुकाया। इसके बाद नोटिस जारी किए गए थे। उसके बावजूद भी उनके द्वारा नोटिस पीरियड में पैसा जमा नहीं किया गया। तो माननीय न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस के साथ फाइनेंस कंपनी की टीम ने पहुंच कर के उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर फाइनेंस कंपनी के वकील ने बताया कि एक चार पहिया वाहन के लिए लोन लिया गया था। लेकिन वह नहीं चुकाया जाने के कारण यह कार्रवाई हुई है.....