दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठा देख महिला नें खोया आपा, और फिर दूल्हे के परिजनों से हुई बड़ी कहासुनी

 

एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव घसान पुलिस थाना क्षेत्र के मौखरा गांव में एक दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठा देख एक महिला ने पत्थर मारकर नीचे उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दलित परिवार की शादी में दूल्हा जितेंद्र अहिरवार घोड़े पर बैठकर गांव में राछ (बारात) निकाल रहा था, तभी एक दबंग महिला ने दूल्हे को घोड़े पर बैठा देखकर पत्थर मार दिया और उसे नीचे उतार दिया।

 

 

महिला ने दलितों को अपनी औकात में रहने के लिए कहा और बड़े लोगों के घर के सामने से घोड़े पर बैठकर निकलने पर रोक लगाई। इस घटना के बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदारों में महिला से विवाद हो गया। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन बड़ागांव पुलिस थाने पहुंचे और घटनाक्रम की शिकायत की।

 

 

 

परिजनों ने पुलिस थाने में बताया कि जितेंद्र अहिरवार की बारात गांव में निकल रही थी, तभी महिला द्वारा पत्थरबाजी की गई और परिजनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को भीम आर्मी के अध्यक्ष ने ज्ञापन देकर दबंग महिला और उसके परिजनों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर बड़ागांव थाना पुलिस ने दूल्हे के साथ पत्थरबाजी करने के मामले में बीएनएस की धारा 173 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भीम आर्मी के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

 

 

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और दलित समुदाय के लोगों को परेशान किया जाता है। टीकमगढ़ जिले में दलित दूल्हे के साथ मारपीट की घटना ने एक बार फिर से समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को उजागर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि इस मामले में दोषियों को कितनी जल्दी न्याय के दायरे में लाया जाता है और समाज में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

 

 


By - anjli jain Tikamgarh
27-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.