सागर के ग्रामीण इलाकों में बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम | sagar tv news |

 


तेज गर्मी के बीच सागर में मौसम ने करवट बदली है। दो दिनों से आसमान में बादल छाए हैं। बादल छाने और हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं दोपहर के समय लोगों को सूरज की तपिश और गर्म हवाओं की थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली है। रविवार सुबह से सागर के आसमान में बादल छाए रहे। हवाएं चली। बादल छाने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

 

 

दोपहर के समय ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुरखी में दोपहर के समय करीब 10 मिनट कर झमाझम बारिश हुई। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास हुआ है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में परिवर्तन आया है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

 

जिले में अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और हल्की बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाए। पारा 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दूसरे सप्ताह में गर्मी के बीच बादल छाए। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

 

 

हालांकि इस दौरान गर्मी का असर बना रहा। तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी का दौर चला। दोपहर के समय लू चली और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों के हाल-बेहाल रहे। आखिरी सप्ताह में भी मौसम बदला है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.