Sagar- पहलगाम मामले में कैंडल मार्च निकालकर दी मौन श्रृद्धांजली पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए नरसंहार से पूरा देश आक्रोशित है। देशभर में लोग अलग-अलग तरीकों से विरोध जता रहे हैं, भारत सरकार से पहलगाम के हमले का बदला लेने की मांग कर रहे हैं,
सागर जिले के गढ़ाकोटा में मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार कि शाम भाजपा नेता अभिषेक भार्गव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकलकर मौन श्रृद्धांजली दी, जिसमें हाजी अनवर खान,बसंत यादव,शहर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष नासिर खान,वरूण सोनी ने इन आतंकवादीयो के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च बड़े पुल स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी कि मूर्ति पर कैंडल लगाकर समाप्त हुआ।
भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा आतंकवाद के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।साथ ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। रहली विधानसभा का हर युवा मोदी जी के साथ है। आतंकवाद के खिलाफ युवाओं की एकजुटता ने दिखाया कि देश के लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।