Sagar -खुरई में सर्वसेन समाज संगठन द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती मनाई गई।
Sagar -खुरई में सर्वसेन समाज संगठन द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती मनाई गई।
सेन समाज द्वारा जिसमें सुंदरकांड का आयोजन एवं महाराज जी का अभिषेक एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया विगत 5 वर्षों से खुरई नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सेन शिक्षक थे सर्वसम्मति से उन्होंने अनुशंसा कर नए नगर अध्यक्ष कमलेश सेन ग्रामीण अध्यक्ष शिवलाल सेन युवा अध्यक्ष दीपक सेन केश शिल्पी अध्यक्ष नितिन सेन सचिव नीलेश सेन को उनके पदों का दायित्व दिया। समाज के सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।
महिला कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सेन जिला अध्यक्ष विमल सेन नगर अध्यक्ष श्याम बाई सेन उपाध्यक्ष राजकुमारी सेन का सम्मान किया गया। अंत में कार्यक्रम का आभार नर्मदा सेंन प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में सेन समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे और सभी ने हर्ष उल्लास के साथ सेन जयंती मनाई।