Sagar - रहली में दो मोटरसाइकिल आई आमने-सामने और फिर तीन लोगों की गई जा-न
सागर जिले के रहली छिरारी से चांदपुर रोड गौशाला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन व्यक्तियों की जान चली गई और एक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, छिरारी निवासी तीन लोग अपने खेत से गेहूं की बोरी रखकर छिरारी जा रहे थे, तभी छिरारी तरफ से एक व्यक्ति चांदपुर की ओर जा रहा था। गौशाला के पास दोनों की मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गईं। घटना में हरिओम गौड़, बाबू गौड़ छिरारी और जीवन अहिरवार मुहली की मौत हो गई। जबकि चंद्रभान गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता अभिषेक भार्गव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतकों के परिवारजनों से संवेदना व्यक्त की। डॉ. अनामिका विश्वास ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।