पैथोलॉजी सेंटर पर कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीबीसी मशीन की जब्त | sagar tv news |

 

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले में फर्जी डॉक्टर मामले के बाद शिकायत के आधार पर पथरिया के रेलवे पुलिया के समीप आदिनाथ पैथोलॉजी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग पथरिया द्वारा एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमिताएं एवं अनाधिकृत मशीन मिलने का मामला सामने आया है।

 

 

मामले में सीबीएमओ जतिन दुबे ने बताया कि दस्तावेज अनुसार एक कलेक्शन सेंटर है, लेकिन इसके अलावा अनाधिकृत एक मशीन मिली है, जिसको मौके से जब्ती कर पंचनामा बनाया गया है। आदिनाथ पैथोलॉजी संचालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

गौर तलब करने वाली बात तो यह है कि न ही उस दुकान पर कलेक्शन सेंटर लिखा था और न किसी प्रकार का कलेक्शन होता था। वहां पर साफ-साफ होने वाली जांचों के बारे में लिखा था। इसके उपरांत यहां पर कुछ अनियमिताएं भी पाई गई हैं, जैसे कि कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन (सीबीसी मशीन) का पाया जाना, जिसका उपयोग ब्लड कलेक्शन प्राप्त कर जांच करने के उपयोग में किया जाता है।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि कलेक्शन सेंटर पर सीबीसी मशीन का रखा जाना गैर-कानूनी है। सीबीएमओ जतिन दुबे ने कहा कि आदिनाथ पैथोलॉजी सेंटर के संचालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। यदि वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नायब तहसीलदार ब्रानदेश पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमिताएं पाई गईं और सीबीसी मशीन जब्त की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।


By - sagar tv news
24-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.