81 साल की ये दादी फिटनेस में अच्छे-अच्छों को मात दे दें ! || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कहते हैं। की अगर शरीर फिट और तंदरुस्त है। तो फिर कोई परेशानी नहीं। और इन दादी को देखकर तो अच्छे खासे लोग भी हैरत में पढ़ जाएं। तस्वीरें सागर के चंद्रा पार्क की हैं। लोगों के साथ गाने की धुन पर थिरक रहीं। ये लीला सिंह उम्र है। 81 साल लेकिन जो जज़्बा है वो कमाल ही नहीं बल्कि लाजवाब भी है। इन दादी की मानें तो ये आज भी योग करती हैं। कोई न मिले तो पैदल ही चल देती हैं। और कहती हैं। की दवाई खाने से अच्छा है की व्यायाम करो। दरअसल सागर स्मार्ट सिटी में फिट इंडिया अभियान के तहत "फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज" कैम्पेन अंतर्गत 14 से 20 दिसंबर तक योगा और जूम्बा ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। मानवता एक प्रयास टीम द्वारा सभी को ट्रेनिंग दी गयी। जिसमें बच्चे युवक युवतियां महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। जिन्होंने पूरे जोश उत्साह और जूनून के साथ इसका भरपूर आनंद लिया। इसमें शामिल होने वाले लोग काफी खुश नज़र आये।वहीँ कार्यक्रम में निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत, निगम उपायुक्त प्रणय कमल खरे पहुंचे और लोगों का उत्साहवर्धन किया। वहीँ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। निगम आयुक्त ने कहा की ये बहुत अच्छी बात है। की लोग फिट इंडिया अभियान में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा की अभी ये एक हफ्ते तक था। अगर जरुरत पड़ेगी तो ट्रेनर से बात कर आगे भी इसे जारी रखेंगे।


By - SAGAR TV NEWS
20-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.