सागर-बड़ा तालाब स्थित मंदिर घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलाशय सफाई अभियान | sagar tv news |
सागर जिले के खुरई नगर पालिका द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लोगों को जल के बेहतर उपयोग, जल बचत के उपाय, एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूक करने के लिए बड़ा तालाब स्थित मंदिर घाट पर जन सहयोग के माध्यम से एक दिवसीय विशेष जलाशय सफाई अभियान चलाया गया। खुरई सीएमओ राजेश मेहतेले ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा संपूर्ण मप्र में विगत 30 मार्च से 30 जून 2025 तक विशेष रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य है कि लोगों में जल संचय, संरक्षण एवं जल स्त्रोतों, जल संरचनाओं को संरक्षित करने सहित बेहतर जल प्रबंधन की भावना उत्पन्न हो सके और जल का अपव्यय ना हो लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक हों।
इसी अभियान के क्रियान्वयन में और जल संरक्षण के भाव को जन जन तक पहुंचाने हेतु खुरई नगर पालिका द्वारा एक दिवसीय मुहिम चलाकर जलाशयों की विशेष सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र खुरई के किला परिसर के पीछे लगे नगर के बड़ा तालाब स्थित मंदिर घाट पर जन सहयोग के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान तालाब में जमा खरपतवार, जलकुंभी एवं अन्य प्लास्टिक, डिस्पोजल, पूजन एवं विसर्जित सामग्री को हटवाया गया।
इस अभियान के माध्यम से जलाशय को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को जल के बेहतर उपयोग, जल बचत के उपाय, एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। इस अभियान से लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जल का अपव्यय रुकेगा।