सागर-कठेली गांव में शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में भीषण आग, चार घर जलकर खाक | sagar tv news |

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के कठेली गांव में शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग बढ़ते हुए अन्य कच्चे घरों तक पहुंच गई। इसमें चार घरों तक आग पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कठेली गांव के नितिन रघुवंशी के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की खबर लगते ही गांव का हर व्यक्ति आग बुझाने की कोशिश में लग गया। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। नितिन रघुवंशी के घर के बाजू से बने प्रमोद रघुवंशी, विक्रम रघुवंशी और हरनाम सिंह रघुवंशी के घरों में भी आग लग गई।

 

 

घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। साथ ही आसपास के घरों की 6 पानी की मोटरों को चालू करके बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आग और भी घरों तक पहुंच सकती थी। आगजनी से नितिन रघुवंशी का करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आगजनी की घटना में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई और आग बुझाने में मदद की। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

 

 

 


By - Manoj badhwani khurai
24-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.