जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध में प्रदर्शन
सागर जिले के खुरई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शहर के प्रमुख मार्गो से मशाल जुलूस निकालकर परसा चौराहा पर आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष लोगों से धर्म पूछकर निशाना बनाना गंभीर मामला है। सभी लोगों ने केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।
मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होकर परसा चौराहा पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आतंकवाद के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस प्रदर्शन ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आतंकवाद की निंदा की और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।