Sagar - राजकीय विवि की पहली वार्षिक परीक्षा 25 अप्रैल से, 16 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
सागर के रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा 11 जून तक चलेगी। परीक्षा में सागर और दमोह जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर 42 महाविद्यालयों के 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सुबह पाली की परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच होंगी। जिसमें बीएससी, बीएचएससी, - बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीलिब तथा बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की परीक्षाएं होंगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे की पाली में बीए की परीक्षाएं होंगी। कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पारदर्शिता व गोपनीयता के प्रति प्रतिबद्धता के निर्देश परीक्षा संचालन टीम को दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को भी कहा है। कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की ये वार्षिक परीक्षाएं हम पहली बार करा रहे हैं। विवि की वेबसाइट पर पूरा टाइम-टेबल अपलोड है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा सामग्री, मुख्य, पूरक प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र तथा संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक भी परीक्षा तैयारियों के संबंध में की जा चुकी