पुलिस की बड़ी कार्यवाई कुख्यात बदमाश को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के राजगढ़ जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहाँ पूर्व कुख्यात अपराधी और डकैत हरि सिंह के खास गुर्गे को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था। उसके पास से अवैध 15 देसी कट्टे सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा किया। बताया गया की पुलिस को बीती रात मुखबिरों से सूचना मिली थी कि थाने का निगरानी बदमाश रामलाल तंवर निवासी बेदर गंभीर वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। ये अपराधी पूर्व डकैत और कुख्यात अपराधी हरि सिंह उर्फ हरिया का साथी है। पुलिस ने एक टीम बनाकर दबिश दी और होडामाता मंदिर रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद किये। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाने का निगरानी बदमाश है। जो हत्या,लूट,डकैती,चोरी,अवैध मादक पदार्थ,अवैध हथियार अन्य मामले का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।


By - sagar tv news
20-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.